Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


21 दिवसीय योग शिविर का हुआ शानदार समापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – मंगलवार 16 मई 2022, आर्य पी.जी कॉलेज में भारतीय योग संस्थान के तत्वाधान में 21 दिन का योग ट्रेनिंग और बैलेंस्ड डाइट के शॉर्ट टर्म कोर्स का सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसको भारतीय योग संस्थान के प्रधान  हवा सिंह तथा जिला अधिकारी नरेश कंबोज ने विद्यार्थी और अध्यापकों के फायदे के लिए योग शिविर लगाया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मुख्य अतिथि का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर तुलसी का पौधा देकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस 21 दिवसीय योग शिविर को सफल संचालित करने के लिए डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. रजनी शर्मा, पंकज चौधरी, प्रो. विवेक गुप्ता और डॉ. मनीषा डुडेजा को बधाई दी।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि योग हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है, यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक व्यायाम भी है। आज की भागदौड़ और तनाव वाली जिंदगी में योग राम बाण इलाज है। प्राणायाम हमारे अंदर जीवन चेतना का संचार करता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। 

योगा ट्रेनर नरेश कंबोज ने कहा कि योग मनुष्य के शरीर को स्वच्छ बनाता और रोगों से लडने के लिए प्रतिरक्षा शक्ति प्रदान करता है। इसलिए हम सब को योग को अपनी दिनचर्या में जोड़ लेना चाहिए। योगा ट्रेनर नरेश कंबोज द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार के योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। 

इस 21 दिवसीय शिविर मे 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी  विद्यार्थियों को शिविर के समापन पर सर्टिफिकेट देकर भी सम्मानित किया गया।  

इस अवसर पर शिक्षक और गैर-शिक्षक स्टाफ भी मौजूद रहे |

Comments