हुनर को मिला सम्मान: PCC एकेडमी में सर्टिफिकेट वितरण समारोह, डीएसपी सतीश वत्स बोले – डिग्री के साथ स्किल भी जरूरी.
समाजसेवी विनोद जुनेजा ने सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया- सीखने की कोई सीमा नहीं होती : परुथी
BOL PANIPAT । मॉडल टाउन स्थित प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान पीसीसी एकेडमी में शनिवार को ‘कोर्स कंप्लीशन सर्टिफिकेट वितरण समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने एकेडमी से सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण और कोर्स पूरा किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी सतीश वत्स और विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में अक्षयवट एल्डर केयर के संस्थापक विनोद जुनेजा उपस्थित रहे।

वर्तमान युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी सतीश वत्स ने शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा, हरियाणा में एकमात्र ऐसा संस्थान है पीसीसी एकेडमी जहां पर एक अनोखी क्लास चल रही है जहां पर बच्चे के साथ मम्मी भी बैठी है। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है। ऐसी कक्षा से बच्चों के साथ बड़े जा बैठते हैं, वो पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी सीखते हैं। राजीव परुथी ने साबित कर दिया संस्कारों की पाठशाला जो चलाने का काम राजीव परुथी कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। डीएसपी वत्स ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पीसीसी एकेडमी के प्रयासों की भी सराहना की।

हुनर के प्रदर्शन पर जोर
कार्यक्रम में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में अक्षयवट एल्डर केयर के संस्थापक विनोद जुनेजा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि कोर्स का पूरा होना केवल एक शुरुआत है। असली चुनौती और परीक्षा तब शुरू होती है जब आप समाज और कार्यक्षेत्र में जाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिस्पर्धी युग में प्रैक्टिकल ज्ञान ही असली ताकतएकेडमी के डायरेक्टर राजीव परुथी ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि इस सत्र में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए हैं। पीसीसी एकेडमी के डायरेक्टर राजीव परुथी ने प्रोफेशनल कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई सीमा नहीं होती और आज के प्रतिस्पर्धी युग में प्रैक्टिकल ज्ञान ही असली ताकत है। यही कारण है कि उच्च शिक्षित युवा भी एकेडमी में व्यावहारिक कौशल सीखने पहुँच रहे हैं। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथियों द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और सर्टिफिकेट वितरण के साथ हुआ।
प्रमाण पत्र पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
समारोह के दौरान एकेडमी के होनहार छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्रमाण पत्र पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने पीसीसी एकेडमी में कार्यरत गरिमा, रितु एवं गोरांशी लाम्बरा को बेस्ट टीचर के अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर सुकृति, महक ,साक्षी, वीरा, स्नेहा, यशस्वी,निष्ठा,श्रुति, दिशु सहित समस्त स्टाफ और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments