देहरादून की ग्राफिक्स इरा यूनिवर्सिटी ने जीती नेशनल कोड-एक्स प्रतिस्पर्धा
-पाइट में स्टार्टअप सेल आर टीम हैकिंगली ने कराई प्रतियोगिता, देशभर की 278 टीमों ने लिया भाग
BOL PANIPAT : समालखा – युवाओं को कोडिंग के लिए प्रेरित करने और आगे बढ़ाने के लिए यहां पाइट कॉलेज में नेशनल कोड-एक्स प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। टीम हैकिंगली और पाइट के स्टार्टअप सेल की ओर से कराए गए कोड-एक्स में देशभर की 278 टीमों ने भाग लिया। देहरादून की ग्राफिक्स इरा यूनिवर्सिटी ने पहला पुरस्कार जीता। टीमों ने 24 घंटे लगातार कोडिंग की।
प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ पर बार्कलेज के निदेशक डॉ.आनंद बांका मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए रिस्क लेने से घबराए मत। छात्र जीवन जितना ज्यादा प्रयोग करेंगे, उतना ज्यादा सफल होते जाएंगे। हैकिंगली से अवनीत श्रीवास्तव और तन्मय गोयल ने भी नवयुवकों को कोडिंग के बारे में बताया। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि आइटी के क्षेत्र में इस समय भारत अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिलने चाहिए। एआइ के इस दौरान में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रतिस्पर्धा में देहरादून के बाद एंबियंस पब्लिक स्कूल दिल्ली की टीम द्वितीय और महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर चेयरमैन हरिओम तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, डॉ.शक्ति अरोड़ा, डॉ.पूनम जागलान, डॉ.गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे। विक्टोरिया सीक्रेट, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस, एरेक्सा एंड भारत एक्सआर, लांबदा टेस्ट, कॉएन वीकली की तरफ से जजमेंट की गई।

Comments