Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


खाली प्लाट में अवैध शराब बेच रहा नाबालिग गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अप्रैल , थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने देव नगर में खाली प्लाट में अवैध शराब बेच रहे नाबालिग को गिरफ्तार किया। मौके से 15 बोतल, 16 अध्धे व 51 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की है। थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान देव नगर में गैस गौदाम रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक लड़का देव नगर में खाली प्लाट में अवैध शराब बेच रहा है। टीम तुरंत मौके पर पहुची तो प्लाट में खड़ा लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू किया। प्लाट में रखी गत्ता पेटियों को खोलकर चेक किया तो 15 बोतल, 16 अध्धे व 51 पव्वे अवैध देसी शराब पाई गई। पूछताछ में लड़के ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply