Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के पांचवे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ. वारदात में प्रयुक्त सुआ बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस ने तहसील कैंप विजय नगर के विशाल 21 की सुए व चाकू से वार कर हत्या करने के पांचवे आरोपी राहुल उर्फ मेंटल को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर पूछताछ की । मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि विशाल की हत्या का पर्दाफ़ाश कर 16 मार्च को पुलिस ने विजय नगर में भौला चौक के पास से चार आरोपी गंगाराम कॉलोनी निवासी मानव उर्फ कुश, भौला चौक निवासी दीपक और ज्योति कॉलोनी निवासी सुकांत उर्फ सक्कू तथा अभिषेक उर्फ विजय को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने फरार अपने साथी आरोपी राहुल उर्फ मेंटल निवासी ज्योति कॉलोनी हाल धोबी कॉलोनी तहसील कैंप के साथ मिलकर विशाल की चाकू व सूए से वार कर हत्या करना स्वीकारा था। पूछताछ में खुलासा हुआ था वे सभी सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक साथ बैठकर बातचित कर रहे थे। इसी दौरान विशाल के साथ कहासुनी हो गई, उन सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर शव खंडहर मकान में फैक दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू, एक सूआ, एक बाइक व तीन ईट बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी राहुल उर्फ मेंटल की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ मेंटल ने थाना तहसील केंप में दर्ज मारपीट के एक अन्य मामले में गत दिनों माननीय न्यायालय में सरेंडर किया था। मंगलवार को सीआईए थ्री पुलिस ने आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड लिया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपी दीपक, मानव उर्फ कुश, सुकांत उर्फ सक्कू व अभिषेक उर्फ विजय के साथ मिलकर विशाल की हत्या करना स्वीकारा। आरोपी राहुल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक सूआ बरामद कर पुलिस ने बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में विजय नगर निवासी रामेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 मार्च को सुबह करीब 8 बजे उसका बेटा विशाल बगैर किसी को कुछ बताए घर से कही चला गया। उन्होंने विशाल की अपने तौर पर काफी जगह तलाश की। जिसका अभी तक कही कुछ पता नहीं चला। थाना तहसील कैंप में रामेहर की शिकायत पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। 16 मार्च को सेक्टर 13/17 में खंडहर मकान में विशाल का शव मिला था। जिसके सिर व छाती पर चोट के निशान थे। दर्ज मामले में हत्या की धारा इजाद कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply