जन शिकायतों का त्वरित समाधान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का होगा निश्चित रूप से समाधान
जन शिकायतों पर सख्त रुख, पुलिस अधीक्षक ने पारदर्शी कार्रवाई का दिया भरोसा
जनता समाधान शिविर बना राहत का मंच, प्रशासन ने मौके पर सुनी समस्याएं
जनहित सर्वोपरि, अधिकारियों ने मौके पर सुनी समस्याएं, दिए तुरंत निर्देश
BOL PANIPAT, 23 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप आमजन को राहत देने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर लोगों के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। जिला सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित शिविर में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने जन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि प्रशासन का फोकस पूरी तरह जनहित पर केंद्रित है। शिविरों के माध्यम से न केवल शिकायतों का समाधान हो रहा है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। जनता से जुड़ी हर शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और पुलिस विभाग पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीईओ डॉ. किरण ने कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है। डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि गांव स्तर पर ही अधिकतर समस्याओं का समाधान हो सके।
गुरुवार को आयोजित शिविर में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन और पुलिस विभाग से संबंधित मामले शामिल रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को इन शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। प्रमुख शिकायतों में बलजीत नगर के सारदा, सुरेश शर्मा, अजीत कुमार और अनिता ने 33,000 केवी की बंद पड़ी बिजली लाइन को हटाने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह लाइन पिछले 15 वर्षों से बंद है और लोग इस पर कपड़े सुखाने तक का काम कर रहे हैं।
गांव आदियाना निवासी महेंद्र ने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को अवैध कब्जो पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। प्रार्थी भीम गौड़ा मंदिर वासी शोराम ने नाम परिवर्तन की समस्या रखी, जिससे जमीन बच्चों के नाम करवाने में दिक्कत आ रही है। भापरा निवासी मनीष ने फैमिली आईडी से मनरेगा हटवाने की मांग की। जाटल रोड निवासी तजेंद्र ने राशन कार्ड में त्रुटि सुधारने की मांग रखी।
शिविर में डीएसपी राजबीर, डीएमसी अरुण भार्गव, एलडीएम जितेंद्र, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र जोगी, डॉ. प्रज्ञा, डीएसडब्ल्यू जापान हुड्डा, कृषि विभाग के एसडीओ राधेश्याम गुप्ता, कोच सुषमा, पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश सरोहा, संजीव शर्मा , जोगिंदर, रमेश सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जनता समाधान शिविर के माध्यम से प्रशासन की सक्रियता और जवाबदेही स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है और शासन- प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

Comments