Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चलाया गया सिस्टेमैटिक वोटर्स इलेक्टोरल एजुकेशन प्रोग्राम(स्वीप)

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 27, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 27 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देशन में और एडीसी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डाक्टर पंकज यादव के मार्गदर्शन में मंगलवार को सिस्टेमैटिक वोटर्स इलेक्टोरल एजुकेशन प्रोग्राम(स्वीप) आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में चलाया गया।
एडीसी डॉ. पंकज ने बताया की स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्र निर्माता हैं जो अज्ञापालक होने के साथ साथ जागरूकता कार्यक्रम में अपने अभिभावक, पडोसी एवं संबंधियों को वोट का महत्व जरूर समझाते है। बच्चे अपने माता पिता को स्कूल में हुई हर गति विधि विवेकपूर्ण ढंग से और सहजता के साथ बताते हैं। मां बाप भी बच्चे की बात को अहमियत देते हैं और वोट डालने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन की ओर से यही अपील है अपने घरों से मतदान केंद्र की ओर मतदान हेतु निकले। मतदान दिवस को उत्सव की तरह बूथ पर वोट डालकर मनाए  इसे भ्रमण दिवस ना मनाएं।
स्वीप कैंपेनर डॉ. हितेश चंद शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में निर्वाचन के दिन मतदान, अधिक से अधिक वोटिंग हेतु पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डा हितेश ने कहा कि हर घर संदेश दो, एक अक्टूबर को वोट दो के नारे लगाकर सारे काम छोड़ दो, एक अक्तूबर को वोट दो के स्लोगन भी बच्चो से बनवाए। इस अवसर पर प्राचार्य मीनाक्षी अरोड़ा, प्रवक्ता मुस्कान सोनी,सुनैना चौहान आदि मौजूद रहे।

Comments