22.75 करोड़ की लागत से गीता कॉलोनी और बिशन स्वरुप कॉलोनी में होंगे जीर्णोद्धार कार्य. विधायक प्रमोद विज ने जारी कराया टेंडर.
-वार्ड 23 की जनता को मिलेगा लाभ ,पार्षद अनिल मदान ने जताया आभार .
BOL PANIPAT : वार्ड 23 की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक प्रमोद विज के द्वारा लगभग 22.75 करोड़ रुपये की लागत से गीता कॉलोनी और बिशन स्वरुप कॉलोनी में व्यापक जीर्णोद्धार कार्य कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों के लिए विधायक प्रमोद विज द्वारा टेंडर जारी करा दिया गया है।
ये होंगे कार्य :- 5 करोड़ 90 लाख की लागत से एसटीपी का निर्माण कराया जायेगा | कांट्रेक्टर के द्वारा 6 सालो तक एसटीपी का रख रखाव का कार्य किया जायेगा | यह एसटीपी प्लांट इन दोनों कॉलोनियो के लिए विशेष रूप से लगाया गया है ,प्लांट के निर्माण से वार्ड का सीवरेज सिस्टम बेहतर होने से इन क्षेत्रो में जलभराव की समस्या खत्म होगी एवं नालिया खत्म होंगी |
8 किलोमीटर स्टॉर्म वाटर लाइन वार्ड में बिछाने का कार्य किया जायेगा |
10 किलोमीटर पानी की लाईन और 10 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जायेगा |
विधायक प्रमोद विज ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कॉलोनियों लम्बे समय से जीर्णोधार की आवश्यकता थी ,एवं स्थानीय जनों के द्वारा बुनियादी सुविधाओं के सुधार की मांग की जा रही थी। वार्ड वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत कॉलोनियों में एसटीपी प्लांट , स्टॉर्म वाटर लाइन ,पानी की लाइन एवं सीवर लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा | विधायक प्रमोद विज ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है वे मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते है ,जिन्होंने एसडी कॉलेज में की गई इस घोषणा को मंजूरी प्रदान कर ,इस कार्य को अनुमति दी है| भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पार्षद ने जताया आभार :- पार्षद अनिल मदान ने विधायक प्रमोद विज द्वारा वार्ड को दी हुई सौगात के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से वार्ड वासियों की यह मांग थी ,विधायक विज ने वार्ड की समस्या को संज्ञान में लेकर यह सौगात दी है, जो कि गीता कॉलोनी और बिशन स्वरुप कॉलोनी के नागरिको के लिए लाइफ लाइन साबित होगी |

Comments