नीट की परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए आवश्यक निर्देश
नीट परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी व अभिभावक को न आए दिक्कत, सभी उपायुक्त करे अपने स्तर पर व्यापक प्रबंध
नीट परीक्षा को लेकर अलर्ट, उपायुक्त ने तैयारियों की कमान कसी
जिले के 7 परीक्षा केद्रों पर 2686 परीक्षार्थी देगे परीक्षा,
3 मई को होगी नीट परीक्षा, प्रशासन का सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर रहेगा जोर
परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश
BOL PANIPAT , 24 अप्रैल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी 19 जिलों के डीसी व एसपी को निर्देश दिए कि जिस भी जिले में यह परीक्षा आयोजित कि जा रही है वहां पर डीसी व्यापक प्रबंध करवाए, किसी परीक्षार्थी व उनके साथ आए अभिभावक को कोई समस्या ना आए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी कि व्यवस्था और एंबुलैंस की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखे। सुरक्षा कि दृष्टि से भी परीक्षा केंद्रों के आस पास पैनी नजर रखी जाए, यदि किसी कारण से कोई परीक्षार्थी लेट हो रहा है यदि संभव हो तो 112 ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करे।
इस मौके पर उपायुक्त डॉ.विरेंदर कुमार दहिया ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करवाने को लेकर गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। जिस भी अधिकारी कि डयूटी लगी है वह अपनी डयूटी गंभीरता से करे, लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही होगी। परीक्षा के दौरान केंद्रो पर चैकिग के नाम पर परीक्षार्थी को तंग न किया जाए। डीसी ने निर्देश दिए है कि सभी परीक्षा केद्रों पर पीने के पानी, शौचालय, पखों की व्यवस्था कर ले। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाए। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
प्रशासन द्वारा गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति को भी सक्रिय कर दिया गया है। समिति परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, तथा आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर केवल वैध प्रवेश पत्र वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाए तथा मोबाइल, ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्र:
पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, बिहोली, समालखा, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीटी रोड, पानीपत,एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल टाउन, जीएसएसएस, तहसील कैंप, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18, पानीपत
जीएसएसएस, सिवाह इन केंद्रों पर बैठने, पानी, घड़ी, सुरक्षा और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिले में नीट परीक्षा के लिए 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, इन परीक्षा केंद्रों में 2686 परीक्षा देगे। परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा, परन्तु परीक्षा केंद्रों में एंट्री 11 बजे से 1.30 बजे तक रहेगी। परीक्षा के शांति पुर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा डयूटी मैजिस्टेट लगाए गए है, वही सुरक्षा कि दृष्टि से चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भुपेद्र सिंह, सीईओ जिला परिषद डाक्टर किरण सिंह,एसडीएम मनदीप सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, डीएसपी सतीश वत्स, डीएसपी राजवीर सिंह, परीक्षा संयोजक भारती कुमारी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments