कृष्ण अग्निहोत्री को निर्विरोध एवं सर्वसम्मति श्री भगवान परशुराम मन्दिर का प्रधान चुना गया .
BOL PANIPAT : आदर्श कालोनी स्थित श्री भगवान परशुराम मन्दिर के प्रधान पद को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कृष्ण अग्निहोत्री को निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। मीटिंग की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुई। तत्पश्चात परशुराम सेवा दल की कार्यकारिणी को भंग किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपना त्यागपत्र भगवान परशुराम के चरणों में अर्पित किया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया विधिवत आरंभ हुई। स्वदेश शर्मा एवं नंद किशोर कौशल को चुनाव प्रक्रिया का अध्यक्ष बनाया गया। किशन लाल शर्मा एवं पिंकल शर्मा ने कृष्ण अग्निहोत्री का नाम प्रधान पद के लिए रखा। जिसका ईश्वर उपमन्यु एवं डा. महेन्द्र शर्मा ने समर्थन किया, मीटिंग में मौजूद सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर एवं जयकारा लगाकर कृष्ण अग्निहोत्री को सर्वसम्मति से भगवान परशुराम सेवा दल का प्रधान चुन लिया। इससे पूर्व डा. महेन्द्र शर्मा ने गत वर्ष का मन्दिर का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंच संचालन हिमांशु शर्मा ने किया। इस अवसर पर सतनारायण शर्मा, राकेश शर्मा, पिंकल शर्मा, हरीश शर्मा, गौरव शर्मा, पिंकल शर्मा, राजेश शर्मा, जगदीश शर्मा, कुश शर्मा, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments