Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम से मनाया गया गुरू गोरखनाथ प्रकट दिवस समारोह

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा) , सनौली खुर्द गांव की अनाज मंडी में गुरू गोरखनाथ प्रकट दिवस समारोह जोगी समाज की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मोनू जोगी ने गांव में बाबा की झांकिया निकाली,और भंडारे का भी आयोजन किया। समारोह में हल्का समालखा विधायक धर्मसिहं सिहं छौक्कर के भाई कवंर सिंह छौक्कर व जोगी समाज के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश जोगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह की अध्यक्षता युवा जोगी समाज प्रदेशाध्यक्ष राकेश जोगी ने की। नवीन पहलवान दिल्ली अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यातिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि जोगी समाज सर्व हितेष समाज है, जोकि हमेशा दुसरों का भला करता आया है। समारोह का आयोजन व मंच का संचालन मोनू जोगी ने किया। सनौली खुर्द गांव के मोनू जोगी ने समाज की चौपाल व बाबा  गोरख  नाथ चौंक का निर्माण बनवाने की मांग भी विधायक के भाई से की । कवंर सिंह छौक्कर ने 11 हजार रुपये भंडारे के नाम पर दिए ।

उन्होंने कहा कि अगली सरकार हरियाणा में कांग्रेस की होगी। धर्म सिंह छौक्कर तीसरी बार विधायक बनने के बाद मंत्री बनेंगे। कांग्रेस के राज में गैस सिलेंडर 300 रुपये का था अब 900 रुपये पर है। बी जे पी सरकार में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। बलिंद्र जोगी ने कहा कि बाबा गोरख नाथ जोगी समाज के ईष्ट देव हैं।

मोनू जोगी ने युवाओं को नशे से दूर रहने व दूसरों की भलाई के कार्य करने का आग्रह किया। इस दौरान समारोह का आयोजन पवन जोगी, प्रवीन जोगी, सागर जोगी, राहुल जोगी आदि ने किया और आस पास के गांवों के जोगी समाज के सैकडों लोग मौजूद रहे।

Comments