Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


श्याम बाबा के दर्शन के लिए 5वीं फ्री बस यात्रा निकाली।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 24, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :  श्री श्याम लख दाता सेवा मंडल कमेटी युवा टीम पानीपत द्वारा आज सलार गंज गेट से ,गांव  आहुलाना श्याम बाबा के दर्शन करके फिर  चुलकाना धाम श्याम बाबा के दर्शनों के  लिए मोंटी राधे कश्यप की अध्यक्षता में  पांचवी बस यात्रा फ्री  निकाली गई। जिसके मुख्य अतिथि रहे समाज सेवी धर्मवीर कश्यप ,वहीं पर धर्मवीर कश्यप को पगड़ी व पटका और माला पहनकर जोरदार स्वागत किया।अमन कश्यप, मोंटी राधे ,देवी दयाल कश्यप, विक्की कश्यप, राहुल रोहिल्ला, साहिल रोहिल्ला ,राहुल , तुषार सैनी ,राघव बजाज ,नीरज रोहिल्ला ,मनी चंदू , नितिन सैनी, विनय यादव। वहीं पर आदरणीय लोकप्रिय धर्मवीर कश्यप ने नारियल तोड़कर झंडे को लहराकर बस को रवाना किया और कहा कि आप सब प्रेमी भक्तों की सभी मनोकामना पूरी हो। श्याम भक्त प्रेमियों के लिए लड्डू गोपाल का बस में एक कूपन निकला गया जिस किसी का निकला उसको  दिया गया। यात्रा सफल करने के बाद श्याम प्रेमियों के लिए लड्डू का प्रसाद कोल्ड ड्रिंक भंडारे की व्यवस्था की गई थी।

Comments