Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 29, 2026 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : 29 अप्रैल। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभोज का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न न्यायाधीशों के साथ-साथ जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाव और सम्मान का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सदैव ज्यूडिशरी के साथ मिलकर समन्वय स्थापित किया है और कार्यों का अंजाम दिया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों की खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि अधिकारी न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास करते हैं तभी संबंध प्रगाढ़ होते हैं और यह एक दूसरे के पूरक हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया एवं पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा को विभिन्न अधिकारियों के साथ स्मृति सिंह भी प्रदान किया।

उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज का यह अवसर एक ओर गर्व का है तो दूसरी ओर भावुकता से भी भरा हुआ है। हम सभी यहाँ एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में न्याय, निष्पक्षता और सत्य के उच्चतम आदर्शों का पालन किया। इन्होंने अपने दीर्घ न्यायिक जीवन में न केवल कानून की व्याख्या की, बल्कि समाज को दिशा देने का कार्य भी किया। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की भी कामना की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में उनके साथ बिताए गए समय का भी उल्लेख किया और विभिन्न न्यायिक कार्यों में उन द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का उल्लेख किया। साथ ही यह भी आशा करते हैं कि वे समाज और न्याय के क्षेत्र में अपने अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पीठासीन अधिकारी इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम- लेबर कोर्ट राजेश शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेंद्र सिंह,जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा,निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव एडीसी अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, डीए राजेश चौधरी सहित विभिन्न उपपुलिस अधीक्षक इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply