15 जून को कुरूक्षेत्र में करवाया जाएगा योग खेल मैराथन का आयोजन। बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमन्त्री नायब सिंह करेंगे शिरकत ।
BOL PANIPAT : 10 जून। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल एवं आयुष विभाग, हरियाणा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 15 जून को प्रात: 06:00 बजे योग खेल मैराथन का आयोजन कुरूक्षेत्र में करवाया जा रहा है। इस आयोजन में बतौर मुख्यअतिथि मुख्यमन्त्री नायब सिंह शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि मैराथन में प्रथम पुरस्कार कमश: 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार कमश: 51 हजार तथा तृतीय पुरस्कार क्रमश: 31 हजार रूपये है। उन्होंने इस मैराथन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि क्यू आर कोड के माध्यम से इस मैराथन में पंजीकरण करवाकर आमजन भाग ले सकते हैं।

Comments