Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


15 किलो 920 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टू पुलिस ने मंगलवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए समालखा मनाना रोड पर एक नशा तस्कर को 15 किलो 920 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा राजीव नगर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए करीब 1 सप्ताह पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक से 20 किलो गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से उसने थोड़ा थोड़ा कर 4 किलो गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालो बेच दिया। मगंलवार को बचे 15 किलो 920 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए समालखा मनाना रोड पर लोढा बस्ती के पास ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी कृष्ण को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को सीआईए टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान समालखा मनाना रोड पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की मनाना रोड पर लोढ़ा बस्ती के पास एक युवक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र रतन सिंह निवासी राजीव नगर समालखा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से काफी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 15 किलो 920 पाया गया।

Comments


Leave a Reply