Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


21.80 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए थ्री पुलिस ने जीटी रोड बबैल मोड़ के पास एक युवक को 21.80 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के कर्ण विहार कॉलोनी निवासी पवन के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान बाबरपुर अड्डे के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड बबैल मोड़ सर्विस लेन पर एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पवन पुत्र बलकार निवासी कर्ण विहार कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मतलौडा जोगेंद्र धनखड़ की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोअर की जेब से पोलिथीन में पैक स्मैक (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद स्मैक का वजन करने पर 21.80 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। अपनी नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह तीन दिन पहले यूपी से एक युवक से 22 ग्राम स्मैक कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ स्मैक स्वयं नशा करने मे खर्च कर दी। शुक्रवार को वह बची 21.80 ग्राम स्मैक को बेचने के लिए जीटी रोड बबैल मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था। थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को आरोपी पवन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply