Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


सी.बी.एस.ई. कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सी.बी.एस.ई कक्षा बारहवीं का परिणाम घोषित हुआ जिसमें स्थानीय जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, पानीपत का परिणाम शत प्रतिशत रहा । सृष्टि गोयल ने 467 अंक लेकर प्रथम स्थान, भावना ने 458 अंक लेकर द्वितीय स्थान, मुकुल सैनी ने 441 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने छात्रों के अभिभावकों का मुंह मीठा करवाकर हार्दिक बधाई दी, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बधाई देते हुए आगे जीवन में सफल होने का आशीर्वाद दिया । प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर संघर्षरत रहकर हर चुनौती का सामना कर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply