Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


बायोलॉजिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में “विश्व स्वास्थ्य दिवस-2024” मनाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय में बायोलॉजिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में “विश्व स्वास्थ्य दिवस-2024” मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस का केंद्र बिंदु “मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार” है। इस दिन लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उससे जुड़े अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है। वनस्पति विज्ञान के विभाग-अध्यक्ष डॉ. निधान सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य हमारा सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों जैसे योग, व्यायाम, साइकिलिंग के अतिरिक्त पर्याप्त नींद और अच्छे खान-पान का भी ध्यान रखना ज़रूरी है। स्वास्थ्य अमूल्य धन है और हमें अच्छे स्वास्थ्य का अधिकार तो है, साथ ही हमारा यह कर्त्तव्य भी है कि अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपने परिवार के छोटे-बड़े सदस्यों का भी ध्यान रखना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए संदेश दिया गया। खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटी की कमी, स्मोकिंग, शराब का बहुत ज्यादा सेवन, नींद की कमी और बहुत ज्यादा स्ट्रेस लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। साफ पीने का पानी साफ हवा साफ वातावरण हर व्यक्ति का अधिकार है। इस अवसर पर बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा सोनाक्षी ने भी स्वस्थ रहने के नियम बताए। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के इस विशेष दिवस पर बनाये गये वीडियो भी दिखाए गए। इस अवसर पर प्रो. अंजूश्री, प्रो. नीलम थरेजा, प्रो. रजनी और ओमपाल भी उपस्थित रहे।

Comments