Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


कुनाल की हत्या मामले में और तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मई : जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 की कैंची व रॉड से हत्या करने के और तीन आरोपियों को वीरवार को सीआईए थ्री पुलिस ने बलजीत नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी प्रिंस, विद्यानंद कॉलोनी निवासी अतुल और कायबगंज फरूखाबाद यूपी हाल किरायेदार प्रजापति चौक निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने तीन साथी आरोपी पंचम, राहुल, राजेश और फरार 4/5 अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर कुनाल की कैंची और रॉड से वार कर हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इसके साथ ही पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी पंचम, राहुल और राजेश को शुक्रवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था वे तीनों जगदीश नगर में एक फैक्टरी में काम करते है। 11 मई को दोपहर में लंच के समय वे तीनों फैक्टरी से बाहर गली में वाटर कुलर पर पानी पीने के लिए गए तो तभी कुनाल अपने दो तीन साथियों के साथ वहा आया। कुनाल ने उनसे बीड़ी जलाने के माचिस मांगी। इसी बात को लेकर उनकी कुनाल के साथ कहासुनी हो गई। कुनाल ने उनको गाली गलौच की। इसी रंजिश में साथी आरोपियों के साथ मिलकर 11 मई की रात न्यू दलबीर नगर में कुनाल पर कैंची व रॉड से हमला कर हत्या की और बाइक सहित मौके से फरार हो गए।

यह है मामला
11 मई की देर रात पुलिस को डॉयल 112 के माध्यम से न्यू दलबीर नगर में एक युवक के घायल हालत में पड़े होने बारे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। 12 मई की देर शाम पीजीआई रोहतक में युवक की मौत हो गई थी। बाद में युवक की पहचान जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 के रूप में हुई थी। मामले में मृतक के भाई विकास ने किला थाना में 12 नामजद व अन्य के खिलाफ शिकायत देकर हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।
मृतक के भाई विकास ने थाना किला में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 मई को बहन संजना की सगाई थी। शाम 5 बजे विक्की सैनी और विकास सैनी ने उसके भाई कुनाल को पीके स्टरिंग स्टोर के सामने रो लिया था। पैसों के लेन देने के चलते दोनों ने 4/5 अन्य लड़कों के साथ मिलकर कुनाल के साथ मारपीट की थी। पैसे न देने पर जांन से मारने की धमकी दी थी। मारपीट की सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और हाथ पैर जोड़कर आरोपियों से कुनाल को छुड़ाकर लाई थी। उसके बाद वे सब बहन की शादी में व्यस्त हो गए। बहन की शादी के अगले दिन 11 मई की रात करीब 11/12 बजे विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वाशु, राजा, घ्रुव, वरूण, कुलदीप, कन्हैया, विशाल, सहपाल, राहुल व 5/6 अन्य हथियारों सहित घर में घूसकर हमला कर दिया। घर में शादी का माहोल होने के चलते रिश्तेदार भी मौजूद थे। आसपास से लोग इक्कठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद ध्रुव, प्रिंस और वाशु उसके भाई कुनाल को घर से बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला आरोपियों ने कुनाल को चाकू, सूए, डंडों, रॉड, बेल्ट से पीट पीटकर मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुनाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जहा उसने दम तौड़ दिया। थाना किला में विकास की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 115(2), 333, 351(3), 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply