केन्द्रीय मंत्री ने गांजबड़ गाँव के स्कूल में छात्राओं को बांटी साइकिल. किया साइंस लैब का उद्घाटन.
BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत 17 मई 2026 को राजकीय उच्च विद्यालय, गांजबड़ में स्कूली छात्राओं के लिए साइकिल वितरित किए | साथ ही बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मिनी साइंस सेंटर का भी उद्घाटन किया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर उपस्थित रहे। उन्होंने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल के बच्चों को ये दो सौगातें दीं | कार्यक्रम में संजय भाटिया, सांसद राज्यसभा, पानीपत, नरेंद्र राठी, सरपंच गांजबड़, कविता राठी, प्रधानाचार्य, संजय कुमार, महाप्रबंधक, (कर्मचारी सेवाएँ) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
अपने संबोंधन में पानीपत रिफाइनरी की प्रशंसा करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पानीपत ज़िले के विकास में रिफाइनरी ने अग्रणी भूमिका निभाई है और साइकिल वितरण और साइंस लैब बच्चों के भविष्य को मजबूत करने की एक प्रशंसनीय पहल है | उन्होने कहा कि साइकिल वितरण केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कदम है। साइंस लैब के उद्घाटन के दौरान बच्चों से बातचीत करते हुए माननीय केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि बालक- बालिकाओं को अच्छी शिक्षा, परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।
राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान एम. एल. डहरिया ने अपने स्वागत भाषण के अंतर्गत पीआरपीसी प्रबंधनवर्ग की ओर से आसपास के गांवों के सरकारी विद्यालयोंमें कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व तथा कॉर्पोरेट पर्यावरण दायित्व के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया तथा कार्यक्रम में पधारने के लिए मनोहर लाल खट्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पीआरपीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के 12 गाँवों में कुल 900 स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण करने की योजना बनाई है। साथ ही 10 सरकारी स्कूलों में मिनी साइंस लैब बनाकर बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है |

Comments