Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


निर्मला देशपांडे संस्थान के स्कूल में प्रसिद्ध चित्रकार शिववाणी ने आयोजित की हैंडक्राफ्ट कार्यशाला

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 26, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : निर्मला देशपांडे संस्थान के स्कूल में हाल ही में एक रोचक और रचनात्मक हैंडक्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध चित्रकार शिववाणी ने किया, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों को क्ले (मिट्टी) से सुंदर-सुंदर कोस्टर्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई।

कार्यशाला के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने न केवल ट्रेनिंग को ध्यान से समझा, बल्कि व्यावहारिक रूप से भी इसका प्रयोग किया और खूबसूरत कोस्टर्स तैयार किए बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह को देखकर सभी प्रभावित हुए।

चित्रकार शिववाणी ने इस अवसर पर कहा, “कला मनुष्य के सौंदर्य को प्रस्तुत करती है। इसलिए हमें इसे ग्रहण करने में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और उन्हें नई-नई चीजें सीखने का मौका प्रदान करती हैं।”

संस्थान की प्रधानाचार्या पूजा सैनी ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा, “शिववाणी मैम अक्सर हमारे बच्चों के बीच ऐसी उपयोगी कार्यशालाएं आयोजित करती रहती हैं। इससे न केवल बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, बल्कि वे नई जानकारियां और कौशल भी ग्रहण करते हैं। ऐसी गतिविधियां हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

यह कार्यशाला बच्चों में कला और शिल्प के प्रति रुचि जगाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाली साबित हुई। संस्थान ऐसी रचनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करता रहता है ताकि विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी प्राप्त कर सकें।

Comments