Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अम्बेडकर संघर्ष समिति का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही गुरूग्राम नूंह व पलवल के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का करेगा दौरा – मनोहर लाल चांदीवाल

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 5, 2023 Tags: , , , ,

-समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत दहिया पिछले कई दिनों से प्रदेश में शान्ति-सद्भावना बनाए रखने की कर रहे है अपील तथा साम्प्रदायिक एकता पर दे रहे है जोर

BOL PANIPAT : 5 अगस्त: हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रख्यात गौसेवक, समाजसेवी मनोहर लाल चांदीवाल ने बताया कि समिति का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल समिति के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय अनुसूचति जाति एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा के नेतृत्व में शीघ्र ही गुरूग्राम, नंूह व पलवल के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगा। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी प्रैस ब्यान में बताया कि समिति प्रतिनिधि मण्डल गुरूग्राम, बादशाहपुर, सोहना, नूंह, पलवल आदि शहरों में जाकर उच्च अधिकारियों व वहां के लोगों से मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेगा। साथ ही किसी भी सम्प्रदाय के निर्दोष व्यक्ति के साथ ज्यादती नहीं करती तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग करेगा।

उन्होंने बताया कि समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी रख रहे है, वहीं प्रख्यात समाजसेवी मनजीत दहिया प्रदेश में शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील कर रहे है और उन्होंने कहा कि मेवात व अन्य स्थानों पर पहले की तरह हिन्दू-मुस्लिम एकता व भाई-चारा बना रहेगा। ऐसा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति का प्रयास है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि हमारे समाज में सभी धर्म सम्प्रदाय के मानने वाले सदियों से आपसी प्रेम और मेलजोल से रह रहे है और यही हमारे समाज का मूल स्वभाव है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। समिति के प्रदेश महासचिव रोहतास सिंह अहलावत ने नागरिकों से अफवाहों को अनदेखा करके शांति, भाईचारा, प्रेम और सहिष्णयुता बनाए रखने की अपील कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में शासन-प्रशासन की मदद करने का आह्वान किया है। समिति पिछले कई दिनों से हरियाणा प्रदेश में आपसी भाई-चारा बनाने का संदेश दे रही है और शांति की अपील कर रही है।

Comments