Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


एसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों व यातायात इंचार्जों की ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 18, 2026 Tags: , , , , ,

नाकाबंदी व वाहन चेकिंग के दौरान खोज एप एवं वाहन इन्फो एप का अधिक उपयोग करने के दिए निर्देश

BOL PANIPAT, 18 मई पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध नियंत्रण, कानून और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में थाना प्रभारियों और चौकी व यातायात इंचार्जों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जाए, ताकि अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाएं तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

Comments


Leave a Reply