I.B. College में प्रवेश प्रक्रिया जारी.
संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, खेल एवं व्यक्तित्व विकास के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाना : डॉ. सतवीर सिंह
BOL PANIPAT : नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए I.B. College में प्रवेश प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में कॉलेज के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास का एक प्रमुख कारण यहाँ उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ खेल एवं फिटनेस की आधुनिक सुविधाएँ भी हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल सुविधाओं एवं स्पोर्ट्स कल्चर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, खेल एवं व्यक्तित्व विकास के प्रत्येक क्षेत्र में सक्षम बनाना है।
कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परिसर में इंडोर एवं आउटडोर दोनों प्रकार के खेलों की बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं। कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए हैं। विशेष रूप से ताइक्वांडो, कुश्ती, बैडमिंटन , वॉलीबॉल , शूटिंग , कबड्डी , क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर कॉलेज एवं शहर का नाम रोशन किया है।
विद्यार्थियों की शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में छात्रों एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आधुनिक जिम की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा विद्यार्थियों को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपनी फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सके।
प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक एथलेटिक्स मीट कॉलेज जीवन का एक प्रमुख आकर्षण होती है, जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ सदस्य भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है।

Comments