Sunday, May 24, 2026
Newspaper and Magzine


ई-रिक्शा से चोरी की बैटरी खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार. 2 बैटरी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 24, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 24 मई : थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 बाईपास पर दुकान के बाहर खड़ी ई-रिक्शा से चोरी की बैटरी खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को शनिवार शाम को ऊझा रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ऊझा रोड लक्ष्मी नगर निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चोरी की दो बैटरी बरामद हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना बाग पुलिस ने ई रिक्शा से बैटरी चोरी करने के आरोपी इरशाद पुत्र शौकत अली निवासी विकास नगर सोनीपत हाल झुग्गी उग्रा खेड़ी रोड को बीती 10 मई को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने ई रिक्शा से चोरी की दोनों बैटरी उझा रोड पर कबाड़ी सुमन कुमार को 3500 रूपए में बेचना स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी इरशाद के कब्जे से बचे 480 रुपए बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी कबाड़ी सुमन कुमार धरपकड़ की शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस में शनिवार देर शाम को आरोपी कबाड़ी सुमन कुमार को उझा रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी इरशाद से चोरी की दो बैटरी खरीदना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरी बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

यह है मामला
थाना चांदनी बाग में तहसील कैंप के भगत नगर निवासी आर्यन पुत्र प्रवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की सेक्टर 25 बाईपास पर उसकी फेंटी चिकन वाला के नाम से दुकान है। 3 मई की सुबह करीब 5 बजे उसने दुकान के बाहर अपनी ई रिक्शा खड़ी की थी। अज्ञात चोर ई रिक्शा से दो बैटरी चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में आर्यन की शिकायत पर बीएनएस की धारा 305 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान करने व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply