एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को दिए कड़े निर्देश
अपराध नियंत्रण, कानून एवं व्यवस्था व महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता, लापरवाही व भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा
BOL PANIPAT , 29 मई: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधियों पर शिकंजा कसने और आमजन को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से शुक्रवार को महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी इचार्जों और क्राइम युनिट प्रभारियों के साथ लंबित मामलों की बारिकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
लंबित मुकदमें जल्द निपटाएं:
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने लंबित पड़े मामलों की स्थिति का जायजा लेकर थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए की लंबित मुकदमों की तफ्तीश में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा के भीतर चालान माननीय न्यायालय में पेश किए जाए ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिले सके।
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुंरत संज्ञान लिया और जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करे। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में व स्कूल-कालेजों के आसपास प्रभावी गश्त करे, ताकि बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की गंभीर अपराधों, नशा तस्करी, चोरी, लूट के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की वारदात हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। प्रभावी गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त और नाकाबंदी को और अधिक प्रभावी बनाने के आदेश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पर विशेष जोर दिया :
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ शालिनता का व्यवहार करें। उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। पीड़ित की शिकायत चाहे ऑनलाइन, ऑलाइन या उच्च अधिकारियों के कार्यालय के माध्यम से प्राप्त हुई है उस पर त्वरित निवारक कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं का थानों में त्वरिक समाधान होना चाहिए।
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा;
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बैठक में अधिकारियों को पुन: कड़े व साफ शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सभी अनुशासन में रहकर ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए काम करे। उन्होंने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को इस बारे अवगत कराए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कोई भी अधीनस्थ भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके इंचार्ज की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करे। शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपराध समीक्षा बैठक में एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी आत्माराम, डीएसपी मुकेश व सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहें।

Comments