Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


नाकाबंदी के दौरान बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 27 मई : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक से साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के भीम नगर निवासी शिवम के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने बाइक को नाका पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान शिवम पुत्र मुकेश निवासी भीम नगर सदर बाजार करनाल के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 10 जुलाई 2024 को सेक्टर 25 बाईपास पर डेज होटल के पास शगुन गार्डन की पार्किंग से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में कुटानी रोड जगदीश नगर निवासी अशोक पाल पुत्र शिवकुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसके पास खुद की बाइक नहीं थी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply