Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


नगर निगम के कमिश्नर द्वारा सिटी तहलका पर मुकदमे के मामले में एसपी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल। एसपी ने दिया निष्पक्ष जांच के आदेश।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 19, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह द्वारा निगम हाउस की बैठक की खबर चलाने पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में जिले के सभी मीडिया संगठन एसपी शशांक कुमार से मिले। मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों को एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। वहीं मीडिया के समर्थन में लगातार सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का आना जारी है।

पानीपत में आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्काईलार्क टूरिस्ट कपलेक्स में मुकदमा रद्द कराने को लेकर पत्रकारों को समर्थन दिया। समाज सेवा संगठन के प्रधान प्रवीण जैन ने भी संगठन की ओर से पत्रकारों को इस मामले में अपना समर्थन दिया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह( बुल्ले शाह) ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारिता पत्रकार वार्ता कर पत्रकार जिले जितेंद्र अहलावत के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की और सरकार से मांग की कि तुरंत इस एफआईआर को रद्द किया जाए।

वही हरियाणा के तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं के ट्विटर अकाउंट पर भी विभिन्न नेताओं ने पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होने की कड़ी निंदा की है इंडियन नेशनल लोकदल के नेता करण चौटाला ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है की जनता की आवाज में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोटने का यह प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गठबंधन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना ना बंद करें और मुकदमे को जल्द से जल्द रद्द किया जाए।

वही हरियाणा कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा ने भी पत्रकार जितेंद्र अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की निंदा की उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि प्रशासन द्वारा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकती बीजेपी सरकार में लगातार पत्रकारों की आवाज को दबाने के प्रयास हो रहे हैं यह मुकदमा रद्द किया जाए

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने ट्वीट किया है कि पानीपत के पत्रकार जितेंद्र अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना घोर निंदनीय है जनता की आवाज व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोटने का यह प्रयास प्रदर्शित नहीं किया जाएगा गठबंधन सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाने बंद करें और मुकदमे को जल्द से जल्द रद्द करें।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के ट्विटर हैंडल से इस मामले में ट्वीट किया गया है कि पानीपत से पत्रकार साथी जितेंद्र अहलावत के खिलाफ केस दर्ज करना सरकार की लोकतंत्र के प्रति कुंठित सोच का उदाहरण है एक तरफ तो दिल्ली सरकार सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण कर रही है दूसरी तरफ हरियाणा में शहर की सरकारी मीडिया का गला घोटने में लगी हुई है।

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि पानीपत ने पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर बीजेपी सरकार व नेता मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र व पत्रकारों की आवाज को दबाना चाहते हैं जो बर्दाश्त नहीं होगा सरकार तुरंत केस वापस ले प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी के हालात।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मामले में ट्वीट किया है और लिखा है कि पानीपत में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से स्पष्ट है कि बीजेपी जे जे पी सरकार सच से किस कदर डर रही है निष्पक्ष पत्रकारिता के जरिए सच की आवाज दबाने की है हरकत निंदनीय है तुरंत मुकदमा रद्द करे सरकार

पत्रकार जितेंद्र अहलावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही यह मामला लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है तमाम विपक्षी दलों के नेताओं की  प्रतिक्रिया लगातार आ रही है सभी एक स्वर में मुकदमा रद्द करने की मांग कर रहे हैं

Comments