देसी पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
BOL PANIPAT , 27 मई : सीआईए थ्री पुलिस ने हरिद्वार बाइपास रोड से झांबा बापौली रोड चौक पर एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बापौली माजरा निवासी साहिल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसे सोशल मीडिया पर हथियार देखकर रखने का शौक हो गया था। उसने शौक पूरा करने के लिए करीब डेढ साल पहले यूपी के बागपत में मेरठ रोड पर एक युवक से देसी पिस्तौल 3 हजार रूपए में खरीदा और अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस की एक टीम मंगलवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान हरिद्वार बाइपास रोड से झांबा बापौली रोड चौक पर पहुंची तो एक संदिग्ध किस्म का युवक पीठू बेग टांगे खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साहिल पुत्र फुरकान निवासी बापौली माजरा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

Comments