पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए अब अपनी यात्राएं ईवी (EV) से करेंगे- भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया
BOL PANIPAT: 30 मई, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से प्रेरित होकर और पेट्रोल-डीजल पर अपनी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया स्वदेश में निर्मित ‘महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार’ (EV) खरीदी है। पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने बताया है कि अब वे अपनी यात्राएं इसी इलेक्ट्रॉनिक कार के माध्यम से करेंगे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने बताया कि यह उनके लिए महज एक नया वाहन नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ‘प्रदूषण मुक्त भारत’ (Green India) की दिशा में उठाया गया एक संकल्प है। स्वदेशी तकनीक और भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की अत्यंत खुशी और गर्व है कि महिंद्रा जैसी हमारी अपनी भारतीय कंपनियां आज इतनी बेहतरीन और विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रही हैं।”
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने क्षेत्रवासियों और आम जनमानस से भी पर्यावरण हित में एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें और अपने पर्यावरण को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखें। ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को धरातल पर साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।”
इस पहल के माध्यम से भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने समाज में ई-मोबिलिटी (E-Mobility) अपनाने और प्रदूषण कम करने को लेकर एक सकारात्मक मिसाल पेश की है।

Comments