Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव में सर्वजातीय जन पंचायत कद, पद या जाति देखकर नही अपितु प्रत्याशियों के गुण– दोष के आधार पर करेगी समर्थन :– सुरेंद्र अहलावत

By LALIT SHARMA , in Politics SOCIAL , at March 14, 2024 Tags: , , , , ,

-लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए सर्वजातीय जन पंचायत ने किया कमेटी का गठन।

BOL PANIPAT : सेक्टर 25 स्थित सर्वजातीय जन पंचायत के मुख्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श करने के लिए सर्वजातीय जन पंचायत कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता सर्वजातीय जन पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने की । बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, संयोजक डॉ नरेंद्र जैशिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र जुनेजा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, कोर ग्रुप के सदस्य अजय सिंगला ,जिला सचिव यशपाल पवार, रोहतास जोगी , एडवोकेट देवेंद्र राणा,भीम सिंह रोड, अंग्रेज मलिक व संतराम अहलावत इत्यादि ने भाग लिया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया ।
बैठक के बाद सुरेंद्र अहलावत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वजातीय जन पंचायत का गठन सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए किया गया है और आगामी लोकसभा चुनाव में किस दल या प्रत्याशी का समर्थन करना है इसका निर्णय सर्वजातीय जन पंचायत की कमेटी द्वारा किया जाएगा। आज की बैठक में इस बाबत एक  छः सदस्यीय  कमेटी  का गठन किया गया । कमेटी में  सुरेंद्र अहलावत, डॉक्टर नरेंद्र  जेसिया,अजय सिंगला ,जितेंद्र जुनेजा ,सुरेंद्र गर्ग व बलवान शर्मा को शामिल किया गया ।कमेटी सभी दलों द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद निर्णय लिया जाएगा कि सर्वजातीय जन पंचायत किस दल या प्रत्याशी का समर्थन किया जाएगा।  
पत्रकार पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि सर्वजातीय जन पंचायत सभी राजनीतिक दलों से अपील करती है कि करनाल लोकसभा के लिए  श्रेष्ठ प्रत्याशियों का चयन करें  जिससे की लोकसभा के अंदर आम जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़े वह विकास के लिए प्रतिबद्ध हो। उन्होंने कहा की सर्वजातीय जन पंचायत ने एक सिद्धांत तक निर्णय लिया है कि सर्वजातीय जन पंचायत लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का कद ,पद या जाति पर ध्यान न देकर उस दल और उसके प्रत्याशी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य के विजन का अध्ययन करने के बाद ही समर्थन का निर्णय लिया जाएगा।
अहलावत ने कहा कि यह करनाल लोकसभा का दुर्भाग्य है की काफी लंबे समय से करनाल लोकसभा विकास और रोजगार के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है और  अभी काफी लंबे समय से लगभग सभी राजनीतिक दलों ने करनाल लोकसभा  क्षेत्र की विकास और रोजगार के मामले में उपेक्षा की है ।
सर्वजातीय जन पंचायत की सोच है की लोकसभा विधानसभा नगर निकायों और पंचायत में अच्छे हो ईमानदार और योग्य लोग जनप्रतिनिधि चुने जाएं ताकि जनता का विकास और कल्याण कर सकें, इसी सोच को लेकर के सर्वजातीय जन पंचायत का जन जागरण अभियान लगातार पूर्व की भांति जारी रहेगा ।इस लोकसभा चुनाव में भी सर्वजातीय जन पंचायत जनता का विकास, कल्याण और भलाई करने वाले  प्रत्याशी का समर्थन कर अच्छे उम्मीदवार को लोकसभा में भेजने का प्रयत्न और कोशिश करेगी।

Comments