गांजा तस्करी मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 05 जून , समालखा चौकी पुलिस ने 260 ग्राम गांजा तस्करी मामले में वीरवार शाम को सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान काकोदा निवासी जोगिंद्र के रूप में हुई है।
समालखा चौकी इंचार्ज एसआई विरेंद्र ने बताया कि समालखा चौकी पुलिस ने 9 अक्तूबर 2025 को समालखा में गोल्डन पार्क के पास चुलकाना रोड निवासी विक्की पुत्र कृष्ण को 260 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एक सप्ताह पहले काकोदा निवासी जोगिंद्र से 300 ग्राम गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से 40 ग्राम गांजा उसने स्वयं नशा करने में खर्च कर दिया। बचे 260 ग्राम गांजा को बेचने के लिए वह गोल्डल पार्क के पास ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी विक्की के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद नशा सप्लायर आरोपी जोगिंद्र को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को आरोपी जोगिंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी जोगिंद्र ने आरोपी विक्की को 300 ग्राम गांजा बेचना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने गांजा बेचकर हासिल की नकदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 300 रूपए बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

Comments