केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल, जनहित योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी : कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा
मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई इबारत
देश को मिला मजबूत नेतृत्व, गरीबों-किसानों के जीवन में आया ऐतिहासिक बदलाव
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं मोदी सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत का संकल्प करें साकार
BOL PANIPAT , 6 जून। जिला भाजपा कार्यालय श्याम कमल में शनिवार को सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत पानीपत ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व है।
शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छ भारत मिशन ने करोड़ों परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है। यह केवल एक योजना नहीं बल्कि देश में सामाजिक परिवर्तन का बड़ा अभियान साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त करना आम नागरिक के लिए बेहद कठिन कार्य था। गैस कनेक्शन प्रभावशाली लोगों और सिफारिश के आधार पर उपलब्ध होते थे तथा लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने गैस कनेक्शन को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब माताओं और बहनों के घर तक गैस कनेक्शन पहुंचाकर उनके जीवन को आसान और सुरक्षित बनाया है।
महीपाल ढांडा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में देश में केवल तीन एम्स संस्थान स्थापित कर पाई, जबकि मोदी सरकार ने देशभर में नए एम्स स्थापित कर स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है। इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पहले किसी गरीब परिवार का सदस्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाता था तो परिवार को इलाज के लिए अपनी जमीन-जायदाद तक बेचनी पड़ती थी। लेकिन आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया है।
इस योजना के माध्यम से लाखों लोगों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है और गरीब परिवार आर्थिक संकट से बच रहे हैं।
किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। किसानों के बैंक खाते खुलवाए गए, उन्हें बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया तथा विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाया गया। किसान क्रेडिट कार्ड सहित अनेक योजनाओं ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जो कार्य कांग्रेस केवल सोचती रह गई, उन्हें भाजपा सरकार ने धरातल पर उतारकर दिखाया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। आज विश्व के प्रमुख राष्ट्र भारत को सम्मान और विश्वास की दृष्टि से देखते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हुई है और देश आत्मनिर्भर, सक्षम तथा निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव संविधान की मर्यादा तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने का कार्य किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेयर अवनीत कौर ने की। इस अवसर कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे

Comments