Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के योग क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का द्वितीय दिवस ऑनलाइन माध्यम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (Guest of Honour) के रूप में डॉ. पूजा शर्मा ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में डॉ. पूजा शर्मा ने विद्यार्थियों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह  ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न रखे, जिनका डॉ. पूजा शर्मा ने विस्तार से उत्तर दिया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

अंत में योग क्लब प्रभारी रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments


Leave a Reply