Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एड्स जागरूकता के विषय पर किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सोमवार 13 अप्रैल 2026 : आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे सोमवार को सिविल हस्पताल, पानीपत व यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स के नियंत्रण एवं बचाव के विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया गया जिसमें जन-सामान्य को एचआईवी एड्स फैलने और ऊससे रक्षण के विषय मे जागरूक किया। इस मौके पर सिविल अस्पताल पानीपत से कॉउंसलर डॉ अंजू और एसटीएस गुरुदत्त ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रांगण मे पहुँचने पर प्राचार्य प्रो. (डॉ) जगदीश गुप्ता व यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के काउन्सलर डॉ विजय सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जगदीश गुप्ता ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को खुद जागरूक रहना पड़ेगा तभी समाज मे व्याप्त भ्रांतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होनें यह भी बताया कि महाविद्यालय के 11 छात्र छात्राओं ने एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को एड्स जैसी भयावह बीमारी से रक्षण और बचाव के उपाय हेतु सभी जन मानस को जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से यह भी कहा कि हर व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की स्वेच्छा से जांच करवानी चाहिए।

वहीं, सिविल अस्पताल पानीपत से पहुंची काउन्सलर डॉ. अंजू ने कहा कि जिला स्तर पर आप एड्स की जांच सरकारी अस्पताल मे पहुँच कर निशुल्क करवा सकते हैं। इसकी जानकारी विभाग की ओर से गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के तहत किसी भी एचआईवी ग्रसित व्यक्ति से भेदभाव नहीं कर सकते अन्यथा एक्ट के अनुसार कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाती है।

इस अवसर पर डॉ विजय सिंह, खुशबू वर्मा, राजा तोमर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहें।

Comments


Leave a Reply