Tuesday, June 9, 2026
Newspaper and Magzine


आईटीआई छात्र तनिष की हत्या मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. बाल सुधार गृह भेजा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 जून: सीआईए वन पुलिस ने कुराना गांव में सरकारी स्कूल के पास गांव निवासी आईटीआई के छात्र तनिष 19 की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में सोमवार को एक नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लेकर गिरफ्तार किया। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कुराना गांव निवासी आरोपी विजय ने पूछताछ में फरार नाबालिग सहित एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर छात्र तनिष की चाकू से हत्या करना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी विजय ने पुलिस को बताया था करीब 3 महिने पहले तनिष उसकी बाइक मांगकर ले गया था। तनिष ने बाइक तोड़फोड़ कर वापिस दी थी। वह बाइक ठीक कराने के लिए पैसे मांगता तो तनिष उसको गाली गलौच करने के साथ मारने पीटने की धमकी देता था। इसकी रंजिश रखते हुए उसने साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी विजय को माननीय न्यायायल में पेश कर जहा से उसे जेल भेजने के बाद वारदात में शामिल नाबालिंग सहित फरार आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

यह है मामला

थाना मतलौडा में कुराना गांव निवासी सुमन पत्नी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। बेटा तनिष 19 नौल्था आईटीआई में पढ़ता था। 14 मई को वह आईटीआई में गया था। वहा से छुट्टी होने के बाद गांव आकर दोपहर करीब 1 बजे सरकारी स्कूल के पास खड़ा था। तभी गांव निवासी विजय पुत्र बंशी और एक अन्य युवक स्पलेंडर बाइक पर आए और तनिष को गाली गलौच करने लगे। तनिष ने विरोध किया तो आरोपी विजय ने पेट में चाकू दो वार कर दिए। तनिष जमीन पर गिर गया और दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही वह बेटे को इलाज के लिए इसराना स्थित एनसी मेडिकल लेकर पहुंची। जहा डॉक्टर ने तनिष को मृत घोषित कर दिया। थाना मतलौडा में बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply