दिनदहाड़े बदमाशों ने कब्जे की नियत से प्रोपर्टी में घुसने की कोशिश की. प्रॉपर्टी के मालिकों को धमकाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
BOL PANIPAT : सनौली रोड पर आहूजा अस्पताल के समीप एक प्रॉपर्टी पर आज सुबह दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने कब्जे की नियत से प्रोपर्टी में घुसने की कोशिश की। बदमाशों के हाथों में डंडे ,बिण्डे थे। उन्होंने प्रॉपर्टी का गेट तोड़कर अंदर घुस कर प्रॉपर्टी के मालिकों को धमकाया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी के मालिक नरेश ने इस बारे में थाना चांदनी बाग में एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

नरेश ने बताया कि फरवरी माह में यह प्रॉपर्टी उन्होंने प्रॉपर्टी के पुराने मालिक सुगन चंद से खरीदी थी। 426 गज इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। जिन लोगों ने अब प्रॉपर्टी खरीदी है उनका वीर जी कैटरर्स के नाम से अपना व्यापार है। वही प्रॉपर्टी के पहले मालिक सुगन चंद ने बताया कि है उनकी दादा लाई प्रोपर्टी थी जिसे उन्होंने फरवरी माह में वीर जी कैटरर्स के संचालकों को बेचा था. इस प्रॉपर्टी में कोई विवाद नहीं है ।

वीरजी केटर्स के संचालक परवीन का कहना है कि हमारे पास जमीन के पूरे कागजात मौजूद हैं फिर भी कुछ लोग जबरन इस प्रॉपर्टी पर कब्जे की नीयत से घुसे थे। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया की पिछले एक माह में तीन बार इस तरह के प्रयास किए जा चुके हैं जिसके चलते उनका पूरा परिवार दहशत में है.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी जान व माल की रक्षा की जाए। इस मामले में संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र के अधिकारी ने बताया कि उन्हें मामले की शिकायत मिली थी जिसके पश्चात तुरंत कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है मामले की छानबीन की जा रही है। मामले की छानबीन के पश्चात दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments