बाइक चोर को सोनीपत से गिरफ्तार किया, बाइक बरामद.
BOL PANIPAT , 12 जून : थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 25 पार्ट टू में फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी करने के आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डेरा भागीरथ खानपुर शामली यूपी हाल कृष्णा गार्डन कालोनी निवासी बबलू उर्फ राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग में इंडो फार्म कॉलोनी निवासी शिवम पुत्र ब्रहम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर 25 पार्ट टू स्थित तान्या एग्जिम फैक्टरी में काम करता है। 10 जून को उसने अपनी टीवीएस अपाचे बाइक फैक्टरी के गेट के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे काम खत्म कर फैक्टरी से बाहर आया तो बाइक नहीं मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में शिवम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सोनीपत में विवेकानंद रोड से डेरा भागीरथ खानपुर शामली यूपी हाल इंडो फार्म कॉलोनी निवासी आरोपी बबलू उर्फ राहुल को चोरी की उक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments