भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
जिला सचिवालय के भूतल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई है तीन दिवसीय प्रदर्शनी।
BOL PANIPAT , 16 जून। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने मंगलवार को जिला सचिवालय के भूतल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके साथ एसडीएम मनदीप कुमार, डीआईपीआरओ सुनील कुमार इत्यादि की उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल में सफलतापूर्वक देश का गौरव बढ़ा है और जो इस देश के अन्दर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। विकास के कार्यों से लेकर देश के मान-सम्मान के कार्य हो, चाहे पूरे विश्व में भारत का डंका बजाने की बात हो प्रत्येक समाज का प्रत्येक वर्ग आज गौरवान्वित है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे देश की योजनाओं को हरियाणा के अन्दर अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा है और बहुत अच्छे एवं सुव्यवस्थित तरीके से अंत्योदय की भावना से काम करते हुए आमजन तक योजनाएं पहुंचाने का ये कार्य किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जो भी समस्याएं आएंगी धीरे-धीरे उनका समाधान किया जाएगा और उनका निरंतर समाधान हो रहा है। 2014 से पहले और आज के भारत में जमीन आसमान का फर्क है। 2014 से पहले और आज के हरियाणा में जमीन आसमान का फर्क है। आज सप्ताह में दो बार पानीपत के अन्दर ही समाधान शिविर लगते हैं। हमारे जनप्रतिनिधि लगातार नियमित रूप से जनता की समस्याओं का हल करने के लिए लगे हैं। जिला प्रशासन भी समस्याओं का समाधान करने में लगा हुआ है।
एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जो ये प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने का विवरण दिया गया है। फलैक्स के माध्यम से प्रदर्शनी आमजन के लिए लगाई गई है। आमजन इन स्कीमों का फायदा उठाए।

Comments