Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी स्कूलों में किचन गार्डन पर प्रशासन का रहेगा जोर, शुरुआत में 10 स्कूल पर रहेगा फोकस: उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 16, 2026 Tags: , , , ,

उपायुक्त ने स्कूलों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश, हर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हो बैंच

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार पर फोकस, डीसी ने मांगी विस्तृत कार्ययोजना

शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय, कमियों के समाधान के लिए दिए निर्देश

स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के सुधार को लेकर प्रशासन गंभीर, मिड डे मील और स्वच्छता पर विशेष जोर

BOL PANIPAT , 16 जून। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को सीएमजीजीए अदिति वश्र्नेय तथा शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में स्कूलों के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।

  उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्कूलों में बैठने की व्यवस्था, शौचालयों की कार्यक्षमता, डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग, मिड डे मील की गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा, जबकि बड़े बुनियादी ढांचे और स्टाफ से संबंधित मामलों को राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। हमारा उद्देश्य केवल कमियों को दूर करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को ऐसा मॉडल बनाना है जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, बेहतर सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। इसके साथ-साथ अमृत सरोवरों के संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी को भी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों लक्ष्यों को समान रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने स्कूलों में बैठने की व्यवस्था, कक्षाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों की स्थिति तथा डिजिटल शिक्षा संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी अतिरिक्त डेस्क, कक्षाओं अथवा अन्य सुविधाओं की आवश्यकता है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए ताकि आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जा सके।

    डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मिड डे मील योजना की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय सुविधाओं की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी मांगी तथा आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में विकसित अमृत सरोवरों के संरक्षण और रखरखाव पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को कहा कि अमृत सरोवर न केवल जल संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। समीक्षा में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा, जबकि बड़े बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन से जुड़े मामलों को राज्य स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

  इस मौके पर उपायुक्त ने जिले में आयुष्मान भारत योजना की प्रगति भी जानी व वे वंदना योजना के तहत ब्लाक स्तर पर शिविर आयोजित करने की निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और तय समय सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए के जिले में 10 स्कूल ऐसे आईडेंटिफाई करें जहां किचन गार्डन को डेवलप किया जा सके ताकि बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी उपलब्ध हो सके। उन्होंने बच्चों के हीमोग्लोबिन की जाँच करने के भी निर्देश दिए।

  बैठक में अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम तेजी से उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सीईओ डॉ किरण, डीडीपीओ राजेश शर्मा, सीएमओ विजय मलिक, बी डीपीओ शक्ति सिंह, शीतल,सीएम जीजीए आदिति, डॉक्टर मनीष, डीआईएम सोहन, एलडीएम जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply