स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान में स्वच्छ ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
-गढी भल्लौर प्रथम, बसाडा द्वितीय व वैसरी तृतीय स्थान पर
BOL PANIPAT , 24 सितम्बर। भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत जिला पानीपत की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने हेतु 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छ गाँव अभियान के तहत जिला सचिवालय में जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए पानीपत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को चुना गया। इसमें खंड बापौली की ग्राम पंचायत गढी भल्लौर को प्रथम स्थान, खंड समालखा की ग्राम पंचायत बसाडा को द्वितीय स्थान तथा खंड मतलौडा की ग्राम पंचायत वैसरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता पंचायतों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बापौली/समालखा शीतल गुलिया, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पानीपत सुनीता गोयल, नरेश त्यागी, जिला स्तरीय टास्क फोर्स व स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही। इसके साथ ही सरपंच गढी भल्लौर शालू, सरपंच बसाडा सोहन सिंह, सरपंच शिमला मौलाना मिनाक्षी तथा सरपंच वैसरी प्रॉमिला रानी ने भी भाग लिया। समारोह में सभी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Comments