Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


iRAD/e-DAR Portals के सम्बन्ध में एकदिवसीय कोर्स का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : करनाल, दिनांक 16 जून 2026, iRAD/e-DAR Portals: अशोक कुमार IPS पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मंडल, करनाल के मार्गदर्शन में स्वाती गुप्ता DRM व रेंज के सभी जिलों से नोडल अधिकारी व काफी संख्या में अनुसंधान अधिकारी मौजूद रहे ।

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के कान्फैंस हाल में iRAD/e-DAR Portals के सम्बन्ध में एकदिवसीय कोर्स का आयोजन किया गया। जिसमें अशोक कुमार IPS, IGP करनाल रेंज की अध्यक्षता में] स्वाती गुप्ता DRM, NIC Mini Secretariat Karnal व संदीप कुमार डीएसपी मुख्यालय करनाल, रोहताश कुमार डीएसपी कलायत तथा सुरेश कुमार डीएसपी यातायात अपराध तथा करनाल मंडल, करनाल के तीनो जिलों से 20-20 अनुसंधान अधिकारियों ने भाग लिया।

इस कोर्स के बारे मे स्वाती गुप्ता DRM ने विस्तार से समझाया कि iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस) और e-DAR सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जिन्हें सड़क सुरक्षा में सुधार, दुर्घटनाओं के त्वरित विश्लेषण और पीड़ितों को जल्द मुआवजा@lgk;rk दिलाने के लिए बनाया गया है। इसमें पुलिस घटनास्थल पर दुर्घटना की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करती है, जिससे घटना की एक विशिष्ट (unique) ID बन जाती है। कोर्स में iRAD/e-DAR Portals के सभी पहलुओं बारे गहराई से समझाया गया ताकि भविष्य में अनुसंधान के दौरान अनुसंधान अधिकारियों को किसी परेशानी का सामना न करना पडे। किसी भी अनुसंधान अधिकारी का कोई भी प्रश्न/संदेह था उसको भी दूर किया गया
इस कोर्स का मुख्य उद्धेश्य यह था कि उक्त डिजिटल प्लेटफार्मो बारे सभी अनुसंधान अधिकारियों को जानकारी हो ताकि सडक दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को तुरंत ईलाज के लिए सरकार से मैडिकल सहायता प्राप्त हो सके, ब्लैक स्पोट चिहिन्त हो सके तथा पीड़ित को हस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को सरकार की राहवीर स्कीम के तहत प्रोत्साहन राशि मिल सके।

Comments


Leave a Reply