Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


नारी कल्याण समिति की ओर से फादर्स डे के उपलक्ष्य में मीटिंग आयोजित की गई।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : नारी कल्याण समिति की ओर से पानीपत के निजी होटल में फादर्स डे के उपलक्ष्य में मीटिंग आयोजित की गई।
कार्यक्रम का आरम्भ गायत्री मंत्र द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम समय पर पहुँचने वाली पाँच सदस्याओं को उपहार दिए गए।
तत्पश्चात ‘फादर्स डे ‘ के उपलक्ष्य में भी सदस्याओं ने अपने-अपने पिता संग बिताए पलों का स्मरण करते हुए कविताएँ, संस्मरण और सीख सुनाईं। वे सभी सुनाते हुए काफ़ी भावुक भी हो रहीं थी।
समिति की प्रधान कंचन सागर जी ने भाव विभोर हो अपने माता-पिता का स्मरण करते हुए बताया एक परिवार के लिए पिता का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। माता – पिता दोनों ही परिवार रुपी गाड़ी के दो पहिए होते हैं जो परिवार बनाते हैं। यदि इनमें से एक की कमी भी परिवार को बिखेर देती है।
सर्वप्रथम प्रगति आहुजा ने स्वरचित रचना सुनाई। तत्पश्चात शोभा गोयल, नीलम मेहता, योजना रोहिला, सुनीता गुलाटी, ज्योत्सना गर्ग और रश्मि पिता को याद करते हुए भावुक हो गईं।
तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य यजमान ज्योतिका सक्सेना ने माहौल को हल्का फुल्का करने के लिए दो गेम्स कराए। जिनका उद्देश्य हँसना-हँसाना था।
रश्मि अखौरी ने आने वाली निर्जला एकादशी की महिमा को अपने शब्दों से बखान किया। रश्मि ने सबको अंताक्षरी पर्ची निकलवा कर खिलाई।
सुनीता गुलाटी और ज्योति रहेजा के चुटकुलों से माहौल ख़ुशनुमा और हल्का-फुलका हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशि शर्मा, ज्योत्स्ना गर्ग, सुनीता गुलाटी, ज्योति रहेजा, रमेश बुद्धिराजा, प्रगति आहुजा, रश्मि अखौरी, नीलम मेहता, योजना रोहिला, शोभा गोयल भी शामिल रहीं।
अन्त में उप प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने सबका धन्यवाद किया।

Comments


Leave a Reply