Friday, June 19, 2026
Newspaper and Magzine


असला सप्लायर को यूपी से किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम असला सप्लायर को यूपी के बागपत जिले के किशनपुर बरल गांव से गिरफ्तार कर लेकर आई। आरोपी की पहचान बागपत के किशपुर बरल गांव निवासी प्रताप के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी प्रताप ने भाऊपुर निवासी आरोपी राजदीप को एक देसी पिस्टल व 4 जिंदा रौंद 80 हजार रूपए में बेचना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने अवैध हथियार बेचकर हासिल की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रताप को पूछताछ के बाद और आरोपी राजदीप को रिमांड अवधी पूरी होने पर माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बुधवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे स्थित जलालपुर मोड़ के पास भाऊपुर निवासी आरोपी राजदीप को एक देसी पिस्टल व 4 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह देसी पिस्टल व जिंदा रौंद यूपी के बागपत जिले के किशनपुर बरल गांव निवासी प्रताप से 80 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी राजदीप को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

बॉक्स
आरोपी प्रताप ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह यूपी में एक सर्विस स्टेशन पर वाशिंग का काम करता है। करीब ढाई माह पहले वाशिंग के लिए आई एक गाड़ी को धोते समय गाड़ी में उसे उक्त देसी पिस्टल व जिंदा रौंद मिले थे। उसने देसी पिस्टल व जिंदा रौंद को छुपाकर रख लिए और कुछ दिन बाद राजदीप को 80 हजार रूपए में बेच दिए।

Comments


Leave a Reply