युवती से स्नेचिंग करने वाला आरोपी दिल्ली के शहादरा से गिरफ्तार.
-छीना गया मोबाइल फोन, 830 रूपये, आधार कार्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद
BOL PANIPAT : 24 मार्च 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़ी युवती से स्नेचिंग करने वाले आरोपी को दिल्ली के शहादरा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कविस निवासी सहादरा दिल्ली के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासाराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने युवती से स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ मे पुलिस को बताया की वह युवती को पहले से जानता था। आरोपी करीब 1 साल पहले पानीपत में जिस कंपनी में नौकरी करता था युवती भी वहा नौकरी करती थी। आरोपी को 15 मार्च की देर शाम युवती टोल प्लाजा पर खड़ी दिखाई दी तो वह झपटा मारकर युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। मोबाइल के कवर में युवती का आधार कार्ड, 830 रूपये, डेबिट व क्रेडिट कार्ड भी था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन, 830 रूपये, आधार कार्ड, डेबिट व क्रेडिट कार्ड बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सेक्टर 13/17 में नेहा पुत्री सुरेश निवासी कृष्णपुरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह 15 मार्च की देर शाम जम्मू जाने के लिए पानीपत टोल प्लाजा पर बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय दिल्ली के शहादरा निवासी कवीस पुत्र सुरेश वहा पर आया और मारपीट कर उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में 1 मोबाइल फोन, 30 हजार रूपये कैश, सोने की अंगुठी, चैन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड था। थाना सेक्टर 13/17 में नेहा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments