ऑफिस में घुस कर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 21 जून: सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर एक ऑफिस में घुसकर नवादा पार निवासी मोहम्मद फारूक पर लाठी, डंडों से हमला करने के और दो आरापियों को शनिवार शाम को सनौली रोड स्थित बबैल मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी समीर पुत्र शहजाद व समीर पुत्र जमील के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपी फुरकान और फरार उसके बेटे सुहेल व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी फुरकान के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी फुरकान से की पूछताछ में सामने आया था दो दिन पहले उनकी फारूक के साथ मनमोहन नगर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश में उन्होंने मिलकर हमला किया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में नवादा पार गांव निवासी मोहम्मद फारूख पुत्र शमशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका वेस्ट गत्ते का काम है, और सनौली रोड स्थित पत्थर मार्केट के पास भारत ट्रेडिंग के नाम से ऑफिस किया हुआ है। 11 जून को दौपहर करीब 12 बजे गांव निवासी फुरकान गाड़ी में सवार होकर उसके ऑफिस आया और कुछ देर हाल चाल पूछने के बाद वहा से चला गया। करीब डेढ घंटे बाद फुरकान अपने बेटे सुहेल व सात/आठ अन्य युवकों को साथ लेकर दौबारा ऑफिस पर आया। सभी लाठी डंडों से लैस थे। आरोपियों ने ऑफिस से अंदर घूसकर उसके उपर जानलेवा हमला कर दिया। ऑफिस में पहले से मौजूद शाकिर व सद्दाम ने बीच बचाव कर आरोपियों से उसको छुड़ाया। हमला कर जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। आरोपी टेम्पररी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद फारूख की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की घरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments