Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


न्याय में देरी नहीं, हर शिकायत का होगा निष्पक्ष समाधान: मंत्री रणबीर सिंह गंगवा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 24, 2026 Tags: , , , , ,

जनता को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता, 13 में से 6 शिकायतों का मौके पर निपटारा

शिकायतों पर गंभीरता से हुई सुनवाई, मंत्री गंगवा बोले – किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा

कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री गंगवा का सख्त संदेश, जन समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता

BOL PANIPAT , 24 जून। हरियाणा सरकार में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सडक़ें) तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध करवाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जनता की शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 13 जन शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 6 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंत्री का बुके भेंट कर स्वागत किया तथा शिकायतों के निस्तारण में सहयोग किया।

बैठक में पहली शिकायत गुलशन तलवाड़ द्वारा रखी गई, जो पिछली बैठक से लंबित थी। शिकायतकर्ता ने कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। मामले की सुनवाई के बाद इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। दूसरी शिकायत रणधीर सिंह, निवासी अनाज मंडी समालखा की थी, जो बैंक से संबंधित लंबित मामला था। सुनवाई के बाद शिकायत का समाधान कर दिया गया।

तीसरी शिकायत मयंक मित्तल, प्लॉट नंबर-11, गांव भैंसवाल की थी। पुलिस विभाग से संबंधित इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और राशि बरामद करवाने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। चौथी शिकायत जगदीश पाल, निवासी सेक्टर-18, हुड्डा की थी। पुलिस विभाग से संबंधित इस मामले में बकाया राशि दिलाने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई थी। मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

पांचवीं शिकायत प्रदीप, निवासी हथवाला की थी,जिस पर सुनवाई के बाद इसका बैठक में निपटारा किया गया। छठी शिकायत सुरेश वर्मा, परशुराम कॉलोनी की थी। पुलिस विभाग से जुड़े इस भूमि विवाद संबंधी मामले में शिकायतकर्ता द्वारा न्याय दिलाने की मांग की गई थी। सुनवाई के बाद मामले का समाधान कर दिया गया।

सातवीं शिकायत राजवीर सिंह, निवासी गांव जयधरी, जिला यमुनानगर की थी। यह प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा मामला था। दूसरे पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण शिकायत को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। आठवीं शिकायत रविंद्र कुमार, निवासी सेक्टर-12, हुड्डा द्वारा प्रस्तुत की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से उसे आर्थिक, सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मामले को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

नौवीं शिकायत लाजवंती, निवासी विश्व स्वरूप कॉलोनी की थी। पुलिस विभाग से संबंधित इस मामले में महिला ने शोषण का आरोप लगाया था। इस शिकायत बाबत डीएसपी ने बताया कि इस शिकायत को शिकायतकर्ता के कहने पर करनाल स्थानांतरित कर दिया गया है। दसवीं शिकायत महेंद्र सिंह, निवासी अलीपुर खालसा, जिला करनाल द्वारा प्रस्तुत की गई। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी से संबंधित भूमि विवाद के इस मामले को सुनवाई के बाद अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

ग्यारहवीं शिकायत अनीषमा शर्मा, निवासी असल की थी। शिक्षा विभाग से जुड़े इस मामले में बकाया राशि के भुगतान का मुद्दा उठाया गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस मुद्ïदे को सम्बंधित अधिकारियों के पास भेजकर बकाया राशि दिलवाने के निर्देश दिए गए और इसका समाधान किया गया। बारहवीं शिकायत मोहित सरपंच द्वारा अवैध भूमि कब्जे को लेकर प्रस्तुत की गई थी। मंत्री ने मामले की सुनवाई करते हुए शिकायत का समाधान कर दिया गया।

तेरहवीं शिकायत बलबीर सिंह, निवासी आटा द्वारा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के विरुद्ध दी गई थी। खेत के बिजली कनेक्शन और लाइन संबंधी इस मामले में शिकायतकर्ता ने अनदेखी का आरोप लगाया। सुनवाई के बाद इसे आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। बैठक के दौरान मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर पात्र व्यक्तियों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

    उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंत्री को आश्वस्त किया कि लंबित मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, निगम आयुक्त डॉ. पंकज, एडीसी अंकित चौकसे, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एसई धर्म सिहाग, सीएमओ डॉ. विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स, मार्केट कमेटी चेयरमैन अवतार शास्त्री सहित जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply