Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स सीएसआर प्रयासों के लिए सम्मानित

By LALIT SHARMA , in Business , at July 2, 2026 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT | सामाजिक दायित्व और समुदाय के कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध पानीपत रिफ़ाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राज्य की स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करने की दिशा में कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व  (सीएसआर) के अंतर्गत किए गए सराहनीय कार्यों के लिए हरियाणा सरकार, स्वस्थ्य विभाग  ने ‘विशेष प्रशंसा पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। 

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ में आयोजित डॉक्टर्स डे के भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया। पीआरपीसी की ओर से कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एम. एल. डहरिया ने यह सम्मान ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री द्वारा प्राप्त यह सम्मान रिफाइनरी की उस अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराकर और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे का विकास करके सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। इन प्रयासों ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में काफी सुधार किया है, जिससे हजारों मरीजों को लाभ हुआ है और स्वास्थ्य राज्य की स्वास्थ सेवा प्रणाली मजबूत हुई है।

यह अवॉर्ड असरदार सीएसआर के ज़रिए जन-कल्याण और सतत सामाजिक विकास के प्रति इंडियनऑयल की अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है। इस सम्मान से पीआरपीसी की उत्कृष्ट कार्यों की सूची में एक और उपलब्धि जुड़ी है और यह समाज के लिए रिफाइनरी की कटिबद्धता को प्रमाणित करता है | 

Comments


Leave a Reply