पीआरपीसी में 4 मार्च 2022 को 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
BOL PANIPAT :- 05 मार्च, 2022, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 4 मार्च 2022 को 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पीआरपीसी के मुख्य महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, उपमहाप्रबंधकगण ,विभागाध्यक्षगण, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण और अन्य स्टेकहोल्डर्स की गरिमामयी उपस्थिति में श्री जॉयदीप चौधरी,मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) द्वारा पीआर में तथा श्री सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) द्वारा पीएनसी में अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में सुरक्षा ध्वजारोहण किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्री जॉयदीप चौधरी द्वारा सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्री एस एम वैद्य इंडियन ऑयल के अध्यक्ष महोदय का संदेश, श्री मुकुल अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक (पी एंड यू, आइटी) द्वारा तथा सुश्री शुक्ला मिस्त्री, निदेशक (रिफ़ाइनरीज़) का संदेश श्री हितेश शाह, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) द्वारा पढ़ा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित गणमान्य सदस्यों द्वारा फायर स्टेशन में सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया गया।
श्री जॉयदीप चौधरी ने अपने सम्बोधन में सभी से कार्यस्थल पर एवं कार्यस्थल के बाहर सुरक्षा को अपने जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने विगत वर्षो मे हुई दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (विशेषकर आई एफ आर -प्रोटेक्टिव सूट) का उपयोग तथा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन पर जोर दिया और सभी संबंधितों द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने का अनुरोध किया ।
पीएनसी में श्री सुधांशु शेखर ने सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग सुरक्षा मानदंडों, प्रक्रियाओं को पूरे संकल्प के साथ अपनाकर कार्य करें ताकि शून्य दुर्घटनाएं सुनिश्चित हो सकें।
इस वर्ष का थीम “युवाओं का मार्गदर्शन करें – सुरक्षा संस्कृति विकसित करें” पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए सभी वक्ताओं ने युवाओं से रिफाइनरी के अंदर सुरक्षा के सभी मानदंडो को अपनाते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण का निर्माण करने का आहवाहन किया।
इस अवसर पर श्री गोपाल चन्द्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने सभी से सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग रहने का आवाहन किया। सप्ताहभर चलने वाले सुरक्षा सप्ताह को उत्साहपूर्वक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनाने के लिए, पीआरपीसी अग्नि एवं सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, अनुबंध पर्यवेक्षकों, चालकों और सहायकों, सीआईएसएफ अधिकारियों, गृहिणियों और विप्स सदस्यों के लिए 4 से 11 मार्च 2022 तक कई सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे ।

Comments