Saturday, July 4, 2026
Newspaper and Magzine


6.83 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 4, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 04 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने वीरवार देर रात होटल मिड टाउन के साथ लगती गली में 6.83 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जगजीवन राम कॉलोनी निवासी अजीत के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि वीरवार देर रात को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान जीटी रोड स्थित गोहाना मोड़ पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की होटल मिड टाउन के साथ लगती खटीक बस्ती की और जाने वाले गली में जगजीवन राम कॉलोनी निवासी अजीत मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम होटल मिड टाउन के पास पहुंची तो गली में घूम रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर खटीक बस्ती की और तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अजीत पुत्र स्वराज निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मतलौडा विरेंद्र गिल की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली। उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 6.83 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले हरिद्वार में एक युवक से 10 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। वह वीरवार रात को बची 6.83 ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए होटल मिड टाउन के साथ लगती खटीक बस्ती की और जाने वाले गली में आया था।
पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को आरोपी अजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply